पुलिस की वर्दी पहनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार। आरोपी पुलिस अफसर बनकर लोगों को डरा-धमकाकर वसूली भी करता था। अनवरगंज पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया है।
कानपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है,जो खुद को पुलिस अफसर बताकर लोगों को नौकरी का झांसा देता था।आरोपी के पास से पुलिस की फर्जी वर्दी, फर्जी आईडी कार्ड,लाइटर पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं अनवरगंज थाना क्षेत्र की हैं,जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर कल्याणी रोड स्थित कूड़ा घर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम नेमौके से संजय कुमार सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी तरीके से खुद को दरोगा बताकरलोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था।आरोपी पुलिस की पूरी वर्दी पहनता था,बेल्ट, जूते और पी-कैप तक लगाता था।यहां तक कि कार पर जो सरकारी नंबर होता है उस फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खुद को अधिकारी बताकर घूमता था।लखनऊ में प्राइवेट स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली परीक्षा और इंटरव्यू तक करवाता था।पैसे लेने के बाद लोगों को रिजल्ट आने में देरी का बहाना बनाकरडराता और धमकाता था।
डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के कब्जे से फर्जी पुलिस आईडी, वर्दी,लाइटर पिस्टल, कारतूस और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।आरोपी अपने साथी दुर्गेश सविता और विजय चौहान के साथ मिलकर ठगी का कार्य कर रहे थे जो कि दो आरोपी फरार है आरोपी से पूछताछ की जा रही है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बाइट – अतुल श्रीवास्तव डीसीपी सेंट्रल कानपुर