कानपुर में IAF Jawan की बेरहमी से पिटाई: आरोपी दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से पुलिस की बर्बरता का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ घाटमपुर इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम ने भारतीय वायुसेना के एक जवान (IAF Jawan) के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि थाने ले जाकर उसकी इतनी पिटाई की कि जवान के कान का पर्दा फट गया।

शादी से लौट रहे जवान के साथ अभद्रता

जामनगर (गुजरात) में तैनात वायुसेना के जवान नीतीश सचान(IAF Jawan) छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। 19 फरवरी की रात जब वह एक शादी समारोह से पैदल लौट रहे थे, तभी पुलिस की टीम ने उन्हें रोक लिया। नीतीश का आरोप है कि अपना परिचय ‘फौजी’ के रूप में देने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

थाने में पिटाई और गंभीर चोटें

नीतीश को जबरन थाने ले जाया गया, जहाँ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस हमले में जवान की एक आँख काली पड़ गई और उनके बाएं कान का पर्दा फट गया। वर्तमान में जवान का इलाज कानपुर के एयरफोर्स अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जाँच के आदेश दिए। प्रारंभिक जाँच के बाद दरोगा रविंद्र बुंदेला और सिपाही प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *