कानपुर। शहर में खाकी वर्दी में गांजा तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक ऐसे शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, जो खाकी जैसी वर्दी पहनकर खुलेआम गांजा सप्लाई कर रहा था,
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 2 किलो अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है..

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुकर उर्फ विकास भदौरिया (37) पुत्र धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, निवासी आवास विकास सेक्टर-3 कल्याणपुर के रूप में हुई है, पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और इसी पहचान का फायदा उठाकर खाकी वर्दी में गांजा तस्करी को अंजाम दे रहा था..
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उन्नाव की काशीराम कॉलोनी से गांजे की खेप लाकर कानपुर के गुरुदेव और कल्याणपुर इलाके में छोटे रिटेलरों को सप्लाई करता था, करीब 5 से 6 साल से वह इस अवैध धंधे में सक्रिय था और पुलिस की नजर से बचने के लिए खाकी वर्दी में गांजा तस्करी का तरीका अपनाता था।
मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सुमित रामटेके ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उन्होंने कहा कि वन विभाग में उसकी वास्तविक भूमिका और उसे वर्दी कैसे मिली, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और खाकी वर्दी में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है..।





