कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक कानपुर सीवर टैंक हादसा सामने आया। गोवा गार्डन स्थित एक अपार्टमेंट में सीवर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसीपी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला।
सफाई के दौरान टैंक में फंसे दोनों मजदूर
मिली जानकारी के अनुसार कर्नलगंज क्षेत्र निवासी इरफान अपने साले जावेद और आबिद के साथ सीवर टैंक की सफाई करने के लिए अपार्टमेंट पहुंचे थे। पहले चरण की सफाई तीनों ने मिलकर की और बाहर आ गए। लेकिन दूसरे चरण में जब जावेद और आबिद दोबारा टैंक में उतरे तो गहराई और जहरीली गैस के कारण वे अंदर ही फंस गए। काफी देर तक उनकी कोई आवाज नहीं आने पर इरफान को अनहोनी की आशंका हुई।
पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही इरफान ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कानपुर सीवर टैंक हादसा की खबर मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला और तुरंत हैलट अस्पताल भेजा।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इस कानपुर सीवर टैंक हादसा के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि कानपुर सीवर टैंक हादसा में दो मजदूरों को टैंक से निकालकर अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।





