कानपुर के पनकी स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की इकाई पीटीईपी में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 की शुरुआत की गई। यह सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा, जिसमें अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
👉 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत अग्निशमन केंद्र परिसर में शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे डॉकयार्ड में आग बुझाते समय शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया।
👉 अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर मुख्य अभियंता (परियोजना प्रधान) विजय बहादुर, उप-कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट (अग्निशमन प्रभारी) आदित्य कुमार समेत प्रबंधन वर्ग के अधिकारी और CISF के जवान मौजूद रहे।
👉 अग्नि सुरक्षा की दिलाई गई शपथ
मुख्य अतिथि विजय बहादुर ने कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
👉 जागरूकता पर दिया गया जोर
उन्होंने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम लोग आग से बचाव के उपाय सीख सकें और दुर्घटनाओं में नुकसान को कम किया जा सके।
👉 इस साल की थीम
इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह की थीम
“Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society – Together for Fire Prevention”
रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्कूल, अस्पताल और समाज को आग के खतरों के प्रति सजग बनाना है।