एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव ने कथा श्रवण कर धर्म और संस्कृति का दिया संदेश
📍 कानपुर देहात। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के झींझक ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बचित जासु स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में “एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति” की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने पहुंचकर कथा श्रवण किया।
संतों से लिया आशीर्वाद
बचित जासु भागवत कथा के दौरान कथा वाचक स्वामी बाल भरत जी महाराज ने दीक्षा यादव को राम नाम का पटका भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश
दीक्षा यादव ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख लोग
कार्यक्रम में श्री राम जानकी मंदिर के संरक्षक श्री 108 नारायण दास जी महाराज, कथा अध्यक्ष बांके बिहारी द्विवेदी और कथा व्यवस्थापक सत्येंद्र भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
“एक उम्मीद” टीम की रही सहभागिता
इस दौरान एक उम्मीद झींझक ब्लॉक टीम से आयुष यादव, आयुष ठाकुर, चंदन अवस्थी, अशुवेंद्र सिंह, सौरभ अवस्थी, सोनू, आदर्श द्विवेदी, सौरभ कुमार और विनीत यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
