सिकंदरा विधानसभा में हुई संगठन की मासिक बैठक
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित “एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति” कार्यालय में रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिकंदरा विधानसभा प्रभारी पवन चौहान ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामदास गौतम ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक कार्यक्रमों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई।
दीक्षा यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
सुंदरकांड पाठ और स्वच्छता अभियान की बनी रणनीति
बैठक में आगामी 2 जून को राजपुर ब्लॉक के जैनपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित होने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही 26 मई को मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
संगठन विस्तार अभियान के तहत डेरापुर ब्लॉक में अभिजीत सिंह को संगठन मंत्री, सिकंदरा नगर पंचायत से सलीम अली को प्रचार मंत्री तथा गांधी नगर वार्ड से आशा देवी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर संगठन में स्वागत किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में बलराम यादव संरक्षक एक उम्मीद, चरण सिंह यादव जिलाध्यक्ष कानपुर देहात, लारैब नकवी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कानपुर देहात, राजेश गौतम जिला उपाध्यक्ष, सुधीर यादव जिला कोषाध्यक्ष, कविता बिश्नोई जिला संगठन मंत्री, मुन्ना यादव जिला सचिव, अवधेश यादव जिला सचिव, रामदास गौतम अध्यक्ष सिकंदरा विधानसभा, त्रियुगी नारायण दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह संगठन मंत्री संदलपुर ब्लॉक, आयुष यादव ब्लॉक मंत्री झींझक, आयुष ठाकुर सचिव झींझक ब्लॉक, विनय कुमार मीडिया प्रभारी राजपुर ब्लॉक, प्रदीप सिंह अध्यक्ष गढ़िया, धीरेन्द्र सिंह प्रभारी जैतापुर, डॉ. जयदीप सिंह अध्यक्ष भदेमऊ, डॉ. कृष्ण कुमार अध्यक्ष बिलासपुर, रजत सिंह अध्यक्ष गोपालपुर, पुष्पेंद्र सिंह अध्यक्ष परौख, राज कुमार सिंह अध्यक्ष खानपुर दिलवल, वीर चंद अध्यक्ष सिलहरा, डॉ. अवधेश सविता अध्यक्ष बलियापुर, मुदित गुप्ता अध्यक्ष बचित पुरवा, जीशान अली अध्यक्ष खोजाफूल, विनय कुमार अध्यक्ष नसीरपुर, आदित्य त्रिपाठी अध्यक्ष मुबारकपुर, रामधार निषाद अध्यक्ष फरीदपुर निटर्रा, अमित सविता अध्यक्ष बकसौधी, रामकली अध्यक्ष वार्ड नंबर 9, शिवम पत्रकार खालागांव, अजीत पत्रकार घसमऊ, निशांत गौतम पत्रकार फरीदापुर, लारैफ अली सदस्य खोजाफूल, गजराज सिंह महासचिव बकसौधी, सतीश कुमार, सोहन त्रिवेदी सचिव जैतापुर, अभिषेक गुप्ता समाजसेवी, जगत पाल सिंह, जगत सिंह यादव, मीना देवी उपाध्यक्ष गांधी नगर, रफीकन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गांधी नगर, पिंटू कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष गढ़िया, कुलदीप सचिव गढ़िया, राम आसरे प्रवक्ता गढ़िया, रणवीर सिंह मंत्री गढ़िया, कृष्ण कुमार मंत्री गढ़िया, अखिलेश पांडे प्रवक्ता खानपुर दिलवल, छोटे अली गढ़िया, बलवान सिंह मंत्री फरीदपुर निटर्रा, शैलेंद्र कुमार महामंत्री फरीदपुर निटर्रा, यश यादव, गोविंद बाबू शर्मा, हरिशंकर, रामलखन, मुन्नू लाल, आलोक कुमार सचिव बचित पुरवा, गोविंद शर्मा, संगीता सोनी उपाध्यक्ष गांधी नगर, बलराम बाबा बलियापुर, संजय निषाद, रमेश चंद्र मदनपुर, जगत सिंह पुखरायां एवं महबूब आकरु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
