खानपुर दिलवाल में शिक्षा की अलख, बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री; एक उम्मीद ने गठित की नई ग्राम पंचायत कमेटी

नन्हे हाथों में किताबें, गांव में शिक्षा और समाजसेवा का मजबूत संकल्प।

info plush
3 Min Read

कानपुर देहात में शिक्षा और संगठन को मिला नया विस्तार

कानपुर देहात। संदलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खानपुर दिलवाल में “एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति” की ओर से शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल और अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई। साथ ही संगठन की ग्राम पंचायत इकाई का गठन कर स्थानीय स्तर पर सामाजिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को नई दिशा देता है और समाज के विकास की मजबूत नींव तैयार करता है।

राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव ने सौंपे मनोनयन पत्र

कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

नवगठित ग्राम पंचायत कमेटी की घोषणा

नई ग्राम पंचायत कमेटी में प्रभारी अरविंद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रताप, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, महासचिव सौरभ सिंह, महामंत्री अर्चना देवी तथा कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंत्री संतोष सिंह, मंत्री सुरेश चंद्र, मंत्री मोहन और मंत्री पवन कुमार नियुक्त किए गए।

प्रवक्ता अखिलेश, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार, सलाहकार मंत्री विनय कुमार, सलाहकार सचिव राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह तथा सचिव राजीव कुमार बनाए गए। सचिव बाबूराम, सचिव गोलू सिंह, सचिव मोहित कुमार, सचिव जयपाल, सचिव अजय सिंह, सचिव आदर्श सिंह गौर तथा सचिव अंसार अहमद को भी संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।

इन पदाधिकारियों और समाजसेवियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन सलाहकार मंत्री (महुआ) राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष (कानपुर देहात) सुधीर यादव, जिला सचिव (कानपुर देहात) मुन्ना यादव, प्रभारी (सिकंदरा विधानसभा) पवन चौहान, अध्यक्ष (सिकंदरा विधानसभा) रामदास गौतम, अध्यक्ष (महुआ) प्रदीप सिंह चौहान, समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महुआ) यश यादव, महामंत्री (महुआ) संजय सिंह, प्रधान (कठरा) कमलेश कुमार, अध्यक्ष (भदेमऊ) जयदीप सिंह, समाजसेवी सतेंद्र यादव उर्फ राजू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। संस्था के इस प्रयास ने गांव में शिक्षा, सेवा और संगठन की भावना को नई मजबूती प्रदान की।

Share This Article
Leave a comment