कानपुर में शादी में गए परिवार की भैंस चोरी, न्याय की गुहार

info plush
2 Min Read

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौरंगाबाद में एक चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान की भैंस चोरी हो गई है। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था, तब अज्ञात चोरों ने अपने इस घटना को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम नौरंगाबाद (पो० टिकरा) के निवासी राम विलास राठौर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 20 अप्रैल 2026 को वह सपरिवार अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में बाहर गए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने उनकी भैंस चोरी कर ली

लगातार हो रही चोरी की वारदातों से उठे ग्रामीणों में रोष

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय निवासी कौशेय द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि नौरंगाबाद में लगातार 6 महीने से चोरियां हो रही हैं। राम विलास राठौर की भैंस चोरी हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने आगे कहा कि यदि 10 दिन के अंदर आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण कमिश्नर ऑफिस जाकर ज्ञापन सौंपेंगे। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

बोले कार्यवाहक थाना प्रभारी

बिठूर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की मेरे संज्ञान में मामला नहीं आया है ना किसी ने उन्हें तहरीर दी है। अगर कोई आकर तहरीर देता है तो जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version