कानपुर कांग्रेस महंगाई प्रदर्शन और बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कानपुर में डीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

महंगाई की मार पर कांग्रेस का वार, कानपुर में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन।

info plush
2 Min Read

कानपुर में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी (कानपुर नगर ग्रामीण) ने जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

चेतना चौराहे से निकला विरोध मार्च

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चेतना चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च निकाला गया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर डीएम कार्यालय का मुख्य गेट बंद करवा दिया, लेकिन कार्यकर्ता कचहरी के अंबेडकर द्वार से अंदर पहुंच गए और धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा संकट और महंगाई से निपटने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, जबकि पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के बढ़ते दामों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट को कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ईंधन और एलपीजी गैस की कीमतों में तत्काल कमी कर आम जनता को राहत देने की मांग की गई।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में पी.एस. बाजपेई, रमा दुबे, ऊषा रानी कोरी, महेश दुबे टंडन, शक्ति पाण्डेय, दीपक त्रिवेदी, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित, आनंद वर्मा, तुफैल अहमद, ममता तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment