कानपुर सिलेंडर चोरी कांड: सपा विधायक की गैस एजेंसी से 137 सिलेंडर चोरी, 7 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर नगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस ने कानपुर सिलेंडर चोरी कांड की गुत्थी को महज एक हफ्ते के भीतर सुलझा लिया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेला रोड स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में हुई इस बड़ी चोरी ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से अब इस मामले के मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

घटना 24 फरवरी की रात की है। समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी की एचपी (HP) गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अगली सुबह जब कर्मचारी काम पर पहुँचे, तो उन्हें इस कानपुर सिलेंडर चोरी कांड का पता चला। जांच में सामने आया कि चोरों ने गोदाम से कुल 137 सिलेंडर चोरी किए थे, जिनमें 127 भरे हुए सिलेंडर,07 खाली सिलेंडर,03 कमर्शियल सिलेंडर शामिल थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शशिकांत पांडेय की तहरीर पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। कानपुर सिलेंडर चोरी कांड के सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सर्विलांस टीम की मदद से संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया गया, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुँचने में अहम सफलता मिली।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कानपुर सिलेंडर चोरी कांड में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं आदित्य निवासी: मुँहपोछा, शिवराजपुर,प्रांशु सिंह निवासी  मानपुर,आर्यन तिवारी निवासी उदेतपुर,प्रवीण तिवारी निवासी: उदेतपुर,आयुष कठेरिया निवासी: दुबियाना,प्रांशु गौतम,निवासी: हिंदूपुर, चौबेपुर,संतोष कुशवाहा निवासी: तरियानी हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के 43 गैस सिलेंडर और 125 क्वार्टर देशी व अंग्रेजी शराब भी बरामद की है।

थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि कानपुर सिलेंडर चोरी कांड के सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आगे पढ़ें—-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version