गांव की गलियों में की साफ-सफाई, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

📍 कानपुर देहात।
संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर डिलवल में सामाजिक संस्था “एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति” द्वारा स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
घर-घर पहुंचकर दी संस्था के कार्यों की जानकारी

स्वच्छता अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और संस्था की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में किए जा रहे सामाजिक, शैक्षिक और जनहितकारी कार्यों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर ग्रामीणों को संस्था की ओर से कैलेंडर भी वितरित किए गए।
पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी
कार्यक्रम में खानपुर डिलवल इकाई के सभी पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सचिव मुकुंद सिंह, महासचिव सौरभ सिंह, सचिव गोलू सिंह गौर, सचिव रवी, सलाहकार मंत्री विनय सिंह, सचिव अंसार असमद तथा महामंत्री अर्चना देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील
अभियान के समापन पर संस्था के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपने आसपास नियमित साफ-सफाई रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की नींव है.
