ईमानदारी की मिसाल: पनकी के मोमोज विक्रेता ने सड़क पर मिला मोबाइल पुलिस को सौंपा

ईमानदारी अमीरी से नहीं, इंसानियत से पहचानी जाती है।

info plush
2 Min Read

📍 कानपुर नगर थाना पनकी क्षेत्र में एक साधारण मोमोज विक्रेता ने अपनी ईमानदारी से लोगों का दिल जीत लिया। पावर हाउस बाजार के पास ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अरविंद कुमार ने सड़क पर मिला मोबाइल फोन पुलिस चौकी में जमा कराकर मिसाल पेश की।

सड़क पर मिला चालू मोबाइल

जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार जब अपना ठेला समेटकर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें एक मोबाइल फोन पड़ा दिखाई दिया। मोबाइल की लाइट जल रही थी, जिससे पता चला कि फोन चालू हालत में है।

सीधे पहुंचे पुलिस चौकी

मोबाइल मिलने के बाद अरविंद कुमार ने उसे अपने पास रखने के बजाय तुरंत नजदीकी चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी दिवाकर पांडे  को सौंप दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह मोबाइल उन्हें रास्ते में पड़ा मिला है और संभवतः किसी व्यक्ति से गिर गया होगा।

जालौन के रहने वाले हैं अरविंद कुमार

अरविंद कुमार मूल रूप से जालौन जिले के निवासी हैं। वर्तमान में वह पनकी के कछुआ तालाब डी-ब्लॉक क्षेत्र में रहकर मोमोज का ठेला लगाते हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं।

लोगों ने की सराहना

अरविंद कुमार की ईमानदारी की इलाके में जमकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी समाज के लिए प्रेरणा है।

पुलिस ने भी की तारीफ

चौकी प्रभारी दिवाकर पांडे ने भी अरविंद कुमार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोग समाज में विश्वास और मानवता को मजबूत करने का काम करते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version