कानपुर में पनकी पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

अपराध की तैयारी में था शातिर, पनकी पुलिस ने तमंचे सहित दबोचा।

info plush
2 Min Read

कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनकी पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त पनकी के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पनकी धाम मंदिर क्षेत्र स्थित राधा कृष्ण धाम के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी मोहित यादव पुत्र सरनाम सिंह, निवासी अटवा मिर्जापुर, थाना बिधनू, कानपुर नगर को दबोच लिया।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

एसीपी पनकी मनोज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिधनू, पनकी और अरमापुर थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गतिविधियों पर पुलिस की काफी समय से नजर थी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक चंद्रशेखर, उप निरीक्षक प्रभात मिश्रा, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, रिक्रूट आरक्षी आशुतोष शर्मा और अनुपम कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version