कानपुर। आगामी पर्व ईद को सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 मार्च 2026 को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ईद सुरक्षा बैठक कानपुर का आयोजन किया गया, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में आयोजित इस गोष्ठी में शहर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस ईद सुरक्षा बैठक कानपुर का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान आपसी विश्वास और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा..
जनसंवाद और समस्याओं का त्वरित संज्ञान

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों और धर्मगुरुओं से सीधा संवाद स्थापित किया संभ्रांत नागरिकों और पीस कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्रवार विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिन्हें गंभीरता से सुना गया। पुलिस आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि स्थानीय स्तर पर चिन्हित की गई समस्याओं का संबंधित विभागों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित कर उनका निस्तारण किया जाए, ताकि ईद सुरक्षा बैठक कानपुर के तहत त्योहार के दौरान आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
भाईचारे और सतर्कता की पुरजोर अपील
पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियों के बीच कानून-व्यवस्था सर्वोपरि रहेगी, साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि कोई भी शरारती तत्व माहौल खराब न कर सके…
प्रशासनिक अमले की व्यापक उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण ईद सुरक्षा बैठक कानपुर में सभी जोनों के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, साथ ही नागरिक सुविधाओं से जुड़े अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए, ताकि सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना ही प्राथमिकता है..??