रावतपुर में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत..

कानपुर के रावतपुर इलाके में एक ट्रेन हादसा सामने आया है, जहाँ अवधपुरी मोड़ के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गई घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग की पहचान दबौली निवासी 56 वर्षीय संजय गुप्ता के रूप में हुई है, उनके बेटे अनुराग गुप्ता ने बताया कि पिता पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा था,  बुधवार सुबह करीब दस बजे वह घर से दवा लेने के लिए निकले थे, लेकिन उनके पास मोबाइल फोन न होने के कारण परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पाया देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की।

​परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब संजय गुप्ता का कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने अस्पताल और अन्य संभावित जगहों पर भी चक्कर लगाए इसी बीच देर रात करीब 12 बजे गुजैनी पुलिस के माध्यम से परिवार को इस रावतपुर में ट्रेन हादसा की दुखद सूचना मिली, जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और बदहवास परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां का मंजर देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था, जिसके बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की।

​स्थानीय थाना प्रभारी कमलेश राय ने इस ट्रेन हादसा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार थे और रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह दुर्घटना घटी, वह बुधवार को घर से हैलट अस्पताल के लिए निकले थे और रास्ते में ट्रेन की चपेट में आ गए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच के साथ-साथ अन्य विधिक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version