उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी थाना क्षेत्र के महावीर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक महिला की रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, इस संदिग्ध विवाहिता मौत मामला की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है।
शुरुआती साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

मृतका की पहचान मुमतहा खान के रूप में हुई है, जिनका निकाह करीब एक साल पहले हरी बिल्डिंग निवासी शोएब खान से हुआ था, मृतका के पिता मोहम्मद अकबर का आरोप है कि उनकी बेटी और दामाद के बीच अक्सर विवाद रहता था, परिजनों के अनुसार, मुमतहा एक होटल में मैनेजमेंट का काम संभालती थीं, जबकि उनका पति बेरोजगार था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर कलह की स्थिति बनी रहती थी…
परिजनों ने इस संदिग्ध विवाहिता मौत मामला में सीधे तौर पर पति पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं दूसरी ओर, मृतका के पति शोएब ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए अपनी सफाई पेश की है, शोएब का दावा है कि उसकी पत्नी लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी और उसका डॉक्टरी इलाज भी चल रहा था पति के अनुसार, घटना के समय वह किसी निजी काम से बाहर गया था और लौटने पर उसे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला जब वह पिछली खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुआ तो उसने मुमतहा को जमीन पर अचेत अवस्था में पाया। इस संदिग्ध विवाहिता मौत मामला में पति के बयानों और मायके पक्ष के दावों के बीच पुलिस अब हर पहलू को खंगाल रही है।
पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने स्पष्ट किया है, कि पुलिस विभाग हर संभावित कोण से इस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रहा है, हालांकि मृतका के मायके वालों ने अब तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत या तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी है, लेकिन कानून व्यवस्था की दृष्टि से जांच जारी है, इस संदिग्ध विवाहिता मौत मामला में अब सबकी नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी…?