हैलट अस्पताल कानपुर मारपीट :Hallet Hospital Kanpur Fighting

​कानपुर । हैलट अस्पताल से अनुशासनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है, अस्पताल परिसर में तैनात तीन सफाई कर्मचारियों द्वारा एक मरीज के तीमारदार ( देखभाल करने वाले ) के साथ मारपीट करने की घटना घटी है।

यह पूरा विवाद हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के ठीक बाहर हुआ,

बताया जा रहा है कि सफाई कर्मियों और तीमारदार के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई थी, यह बहस जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें कर्मचारियों ने तीमारदार का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए उसके साथ मारपीट की।

​जब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो गया है, जिसमें कर्मचारियों के दुर्व्यवहार को साफ़ देखा जा सकता है।

प्रशासन की तत्काल कार्रवाई

​वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सख्त कदम उठाए हैं, दोषी पाए गए तीन सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है…

​जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की है, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में मरीजों या उनके परिजनों के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

​आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया और मामले को शांत कराया, फिलहाल  जांच जारी है ताकि घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाया जा सके..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version