नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती, मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस अभियान..

डीसीपी पश्चिम एस.एम. क़ासिम आबिदी के निर्देश पर संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की जांच, सभी थानों को सख्त कार्रवाई के आदेश,

कानपुर में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस अभियान को तेज करते हुए गुरुवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, यह अभियान पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. क़ासिम आबिदी के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसमें संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई…

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए कई स्थानों पर चेकिंग की और लोगों से पूछताछ भी की डीसीपी पश्चिम ने पश्चिम जोन के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस अभियान को लगातार जारी रखें और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखें..

 

उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, साथ ही क्षेत्र में पेट्रोलिंग और निगरानी को और मजबूत किया जाए ताकि मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस अभियान के जरिए इस अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके..??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version